होम

शॉर्ट्स

देखिये

क्विज

फ़ास्ट न्यूज़


रेलवे ट्रैक पार कर रहे दो युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
News Date:- 2024-09-28
रेलवे ट्रैक पार कर रहे दो युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
prince raj

अमेठी,28 Sep 2024

दोनों की मौके पर मौत, पुलिस शवों को निकालने में जुटी

इयरफोन बनी मौत की वजह

शौच के लिए रेलवे लाइन की तरफ निकले तीन युवकों में दो ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गए. दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक युवक बाल-बाल बच गया. बताया जा रहा है कि जिस समय हादसा हुआ दोनों मृतक अपने कान में इयरफोन लगाए हुए थे जिस कारण उन्हें ट्रेन की आवाज नही सुनाई दी.

लखनऊ वाराणसी रेलखंड स्थित बनी रेलवे स्टेशन के नजदीक एंधी रेलवे क्रासिंग के पास जहाँ आज सुबह तीन युवक शौच के लिए रेलवे लाइन की तरफ गए थे तभी प्रतापगढ़ से कानपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ने दो युवकों को टक्कर मार दी जबकि एक बाल-बाल बच गया. हादसे के बाद दोनों लाइन के बगल के तालाब में गिर गए. घटना की सूचना मिलते ही गौरीगंज पुलिस आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुँची है. हादसे में बचे युवक ने बताया कि दोनों अपने कान में इयरफोन लगाकर रेलवे लाइन पार कर रहे थे तभी ट्रेन की चपेट में आ गए. 

टीन शेड लगाने आये थे श्रमिक

घटना स्थल के पास ही अनिल मिश्र के अनाज गोदाम का निर्माण चल रहा था जिसमे कई मजदूर टीन शेड लगाने दूसरे जिलों से आये थे. इसी में काम करने सीतापुर का रहने वाला प्रमोद यादव और लखीमपुर  खीरी का रहने वाला रोहित भी शामिल थे जो आज हादसे का शिकार हो गए. फिलहाल पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को भी सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है.

Articles