होम

शॉर्ट्स

देखिये

क्विज

फ़ास्ट न्यूज़


रामलला के मंदिर में संगमरमर का होगा राम दरबार,अक्टूबर में पूरा हो जाएगा सप्त मंदिर का निर्माण
News Date:- 2024-06-03
रामलला के मंदिर में संगमरमर का होगा राम दरबार,अक्टूबर में पूरा हो जाएगा सप्त मंदिर का निर्माण
Peeyush tripathi

फैजाबाद,03 Jun 2024

अयोध्या में रामलला मंदिर में बन रहे राम दरबार में संगमरमर की मूर्ति होगी। यह जानकारी राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने के लिए चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने दी। सोमवार को अयोध्या पहुंचे नृपेन्द्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर के दूसरे तल पर बनने वाले राम दरबार की मूर्ति संगमरमर की होगी। मंदिर परिसर में बन रहे सप्त मंदिर का निर्माण अक्तूबर में पूरा हो जाएगा। शेषावतार मंदिर की आधारशिला बदली जाएगी।25 वर्ष पुरानी आधारशिला को हटाकर नई आधारशिला रखी जाएगी।

राम मंदिर परिसर में ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए जुलाई के प्रथम सप्ताह में फाउंडेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। ऑडिटोरियम का कार्य 12 महीने में पूर्ण कर लिया जाएगा। राम मंदिर परिसर में ही म्यूजियम भी बनेगा। म्यूजियम में रामायण कालीन वस्तुएं रखी जाएंगी। खुदाई में मिली वस्तुएं भी यहां रखी जाएंगी। 500 वर्षों से अधिक के राम मंदिर के इतिहास को प्रदर्शित किया जाएगा।

Articles