होम

शॉर्ट्स

देखिये

क्विज

फ़ास्ट न्यूज़


यूपी में 69000 हजार शिक्षक भर्ती मामले पर प्रियंका का निशाना, भाजपा के रवैये को युवा और सामाजिक न्याय विरोधी बताया
News Date:- 2024-09-10
यूपी में 69000 हजार शिक्षक भर्ती मामले पर प्रियंका का निशाना, भाजपा के रवैये को युवा और सामाजिक न्याय विरोधी बताया
Peeyush tripathi

,10 Sep 2024

उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले पर राजनीति तेज हो गई है । समाजवादी पार्टी के बाद अब कांग्रेस भी इस मुद्दे पर भाजपा को घेर रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया हैंडल X पर इसे भाजपा का दोहरा खेल बताया है । प्रियंका ने लिखा है कि यूपी में 69,000 शिक्षक भर्ती मामले में भाजपा ने जैसा युवा और सामाजिक न्याय विरोधी रवैया अपनाया है, वह हैरान करने वाला है। दोहरा खेल, खेलकर आरक्षित और अनारक्षित- दोनों श्रेणी के युवाओं पर सामाजिक, आर्थिक एवं मानसिक रूप से आघात किया जा रहा है।

प्रियंका लिखती हैं कि पहले भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण घोटाला कर सैकड़ों दलित, पिछड़े अभ्यर्थियों का हक मारा और अब भी भाजपा की मंशा सामाजिक न्याय को लटकाने और भटकाने जैसी ही है। यह अन्याय बंद होना चाहिए।

गौरतलब है कि कल ही सर्वोच्च न्यायालय ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले पर रोक लगाई है जिसमें  शिक्षक भर्ती की मेरिट लिस्ट रद्द करके राज्य सरकार को तीन माह में नए सिरे  से मेरिट लिस्ट बनाने का आदेश हाईकोर्ट ने दिया था। इस बारे में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार और हाईकोर्ट में पक्षकारों को भी नोटिस जारी करके जवाब मांगा है।पीठ ने अगली सुनवाई के लिए 23 सितंबर की तिथि निर्धारित की है।

दरलअसल पिछले माह इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने शिक्षक भर्ती की मेरिट लिस्ट रद्द कर दी थी और सरकार को 69000 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का परिणाम नए सिरे से जारी करने का आदेश दिया था। जिस पर कल सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी।

Articles