होम

शॉर्ट्स

देखिये

क्विज

फ़ास्ट न्यूज़


पाकिस्तान और समाजवादी पार्टी दोनों को खटकता है अयोध्या का दीपोत्सव-सीएम योगी
News Date:- 2024-09-19
पाकिस्तान और समाजवादी पार्टी दोनों को खटकता है अयोध्या का दीपोत्सव-सीएम योगी
Peeyush tripathi

फैजाबाद,19 Sep 2024

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान के साथ-साथ सपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि अयोध्या का दीपोत्सव पाकिस्तान और समाजवादी पार्टी दोनों को खटकता है। मुख्यमंत्री आज अयोध्या के मिल्कीपुर में एक हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर रहे थे । कार्यक्रम के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अयोध्या की धरती को नमन किया और कहा कि समाजवादी पार्टी के शासन में जिस अयोध्या को रामभक्तों के खून से नहला दिया गया था, वहां आज विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या का दीपोत्सव दो को खटकता है, एक पाकिस्तान को और दूसरा समाजवादी पार्टी को। दीपोत्सव का एक-एक दीपक देश के कोने-कोने को प्रकाशवान करता है, इसीलिए समाजवादी पार्टी को परेशानी होती है, क्योंकि वह अंधेरे में रहने की आदी है। इन्हें अंधेरा इसलिए पसंद है क्योंकि यह अंधेरे में लूट, डकैती और दुष्कर्मजैसे अमानवीय कार्य को अंजाम देते हैं। योगी ने कहा जो अयोध्या बिजली और पानी को तरसती थी, उस अयोध्या को डबल इंजन की सरकार ने तीस हजार करोड़ के विकास की सौगात दी है।  समाजवादी पार्टी के शासन में उत्तर प्रदेश जो विकास के बैरियर के रूप में जाना जाता था, वह अब ग्रोथ इंजन के रूप में स्थापित हो चुका है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 83 करोड़ की लागत से 37 परियोजनाओं का लोकार्पण और 93 करोड़ की लागत से 46 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अलावा योगी ने आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि व मुख्यमंत्री आवास योजना सहित प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को उपकरण प्रदान करने के साथ ही सम्मान राशि प्रदान की।

इससे पहले प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भारत की दूसरी अर्थव्यवस्था बन चुका है। कार्यक्रम में खेल और युवा मंत्री गिरीश यादव, स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण, पूर्व सांसद लल्लू सिंह और जिले के सभी विधायक शामिल थे।

 

Articles