होम

शॉर्ट्स

देखिये

क्विज

फ़ास्ट न्यूज़


खाने से पहले आम को पानी में भिगोकर रखना क्यों ज़रूरी है ?
News Date:- 2024-04-23
खाने से पहले आम को पानी में भिगोकर रखना क्यों ज़रूरी है ?
vaishali jauhari

लखनऊ,23 Apr 2024

खाने से पहले आम को पानी में भिगोकर रखना क्यों ज़रूरी है ?

फलों का राजा आम सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके स्वाद के कारण ही इसे “फलों का राजा”नहीं कहा जाता बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है।आम को खाने से पहले आमतौर पर उनको घंटों पहले पानी में भिगोया जाता है। भारत में सदियों से चली आ रही परंपरा में आम खाने से पहले उन्हें पानी में भिगोने के पीछे क्या कारण है?

आम को पानी में भिगोने के मुख्य कारण:

आम को पानी में कुछ देर तक रखने का उद्देश्य उसे धोना नहीं बल्कि इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं।

पोषक तत्वों का बेहतर अवशोषण:

आम में फाइटिक एसिड नामक एक तत्व होता है जो शरीर द्वारा आयरन,ज़िंक और कैल्शियम जैसे आवश्यक खनिजों के अवशोषण को कम कर देता है। आम को एक से दो घंटे तक भिगोने से अतिरिक्त फाइटिक एसिड निकल जाता है जिससे शरीर इन महत्वपूर्ण पोषक तत्वों को बेहतर ढंग से अवशोषित कर पाता है।

पाचन में सुधार:

आम को पानी में भिगोने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि भिगोने से आम नरम हो जाते हैं जिससे उन्हें पचाना आसान हो जाता है। इसके अलावा भिगोने से आम में फाइबर की मात्रा भी बढ़ जाती है जो कब्ज़ को रोकने में मदद करता है।

नेचुरल फैट बस्टर का करता है काम:

इसके अलावा यह फैट बर्न करने में भी मदद कर सकता है। दरअसल आम में फाइटोकेमिकल्स स्ट्रांग होते हैं ऐसे में जब हम इसे पानी सोक होने के लिए रखते हैं तो इसकी कॉन्सन्ट्रेशन कम हो जाती है और वे नेचुरल फैट बस्टर के रूप में कार्य करते हैं।

स्वाद और बनावट में सुधार: 

आम को पानी में भिगोने से उनका स्वाद और बनावट भी बेहतर हो जाता है। भिगोने से आम का रस निकलकर पानी में मिल जाता है जिससे आम अधिक मीठा और स्वादिष्ट बन जाता है। साथ ही आम का गूदा नरम हो जाता है जिससे उन्हें खाना आसान हो जाता है।

आम की गर्मी को करे कम:

आयुर्वेद के अनुसार ताज़े  पानी में आम को कम से कम दस से पंद्रह मिनट तक भिगोकर रखने से आम की गर्मी निकल जाती है। आम शरीर में जाकर गर्मी पैदा करता है और इसलिए इसका सेवन करने से पहले ठंडे व ताज़े पानी में भिगोकर रखना फायदेमंद हो सकता है।

इन्फेक्शन व बीमारियों से छुटकारा:

आम की ऊपरी सतह पर कई अलग-अलग तरह के पेस्टिसाइड्स व बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो पेट में जाकर कई बीमारियां व इन्फेक्शन पैदा कर सकते हैं। आम के ऊपर चिपचिपा पदार्थ कई बार धोने के बाद भी साफ नहीं होता है जबकि कुछ देर पानी में रखने के बाद यह गल जाता है।

आम को भिगोने का तरीका:

आम को कम से कम 1-2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
आप रात भर भी आम को भिगो सकते हैं।
भिगोने के लिए आम को ठंडे पानी में डुबो दें और इसे किसी बर्तन या कटोरे से ढक दें।
भिगोने के बाद आम को पानी से निकालकर खा सकते हैं। 

Articles