होम

शॉर्ट्स

देखिये

क्विज

फ़ास्ट न्यूज़


सेहत के लिए फायदेमंद कमाल का फल मकोय
News Date:- 2024-06-04
सेहत के लिए फायदेमंद कमाल का फल मकोय
vaishali jauhari

लखनऊ,04 Jun 2024

सेहत के लिए फायदेमंद कमाल का फल मकोय

प्रकृति ने मनुष्य के जीवन को स्वस्थ रखने के लिए कई वनस्पतियां प्रदान की हैं। लेकिन इनकी जानकारी के अभाव में हर कोई इन औषधीय वृक्षों की,फलों की पहचान नहीं कर पाता है। आज हम एक ऐसे ही फल के बारे में बताएँगे जो है तो छोटा सा फल लेकिन इसमें कमाल के गुण मौजूद हैं जी हाँ हम बात कर रहे हैं औषधीय गुणों से भरपूर मकोय की।

मकोय एक ऐसा खरपतवार है जिसे उत्तम औषधि माना गया है। त्रिदोष वात, पित्‍त, कफ से मुक्ति दिलाने में मकोय का सेवन फायदेमंद माना गया है। चिकना और थोड़ा गर्म प्रकृति का होने के साथ इसका स्‍वाद कसैला होता है। मकोय का फल कच्‍चा होने पर हरा तथा पकने पर लाल, पीला या बैंगनी काले रंग का और रसदार होता है।

मकोय का पौधा हर जगह मिल जाता है। मकोय के पत्‍ते लाल मिर्च के पत्तों की तरह हरे रंग के होते हैं। फलों का आकार लगभग 5 से 8 मिमी.व्यास का होता है। इसके बीज छोटे, चिकने और टमाटर के बीज जैसे होते हैं। मकोय पञ्चाङ्ग अर्थात जड़, तना, पत्‍ता, फूल और फल के काढ़े का सेवन करने से कई तरह की बीमारियों में लाभ मिलता है।

मकोय के औषधीय गुण:

मकोय के फलों को घी में मिला लें। इसका धूपन आंखों में पिल्ल रोगी को दें। इससे कीड़े खत्म होते हैं और पिल्ल से छुटकारा मिलता है।

मकोय का सेवन बालों के लिए फायदेमंद माना गया है। मकोय के बीज से तैयार तेल को 1 से 2 बूँद नाक में डालने से बाल काले होते हैं।

मकोय के पत्‍तों के रस को गर्म करके इसकी दो-दो बूँद कान में डालने से नाक और कान संबंधी समस्या से निजात मिलता है।

मकोय के फूल एवं फल का काढ़ा बनाकर 10 से 30 मिलीग्राम मात्रा में सेवन करने से खांसी और नाक में सूजन की परेशानी में आराम मिलता है।

यदि उल्टी ज्यादा आ रही है तो मकोय के 10 से 15 मिली रस में 125 से 250 मिलीग्राम सुहागा मिला लें। इसे पिलाने से उल्टी बन्द हो जाती है।

मकोय के 20 से 30 मिलीग्राम काढ़े में 2 ग्राम पीपल का चूर्ण मिला लें। सुबह और शाम खाना खाने के बाद इसका सेवन करने से अपच की समस्या ठीक हो जाती है।

20 से 30 मिलीग्राम मकोय के काढ़े में सेंधा नमक तथा जीरा मिलाकर पीने से तिल्ली के बढ़ने की समस्या में आराम मिलता है।

20 से 30 मिलीग्राम मकोय के काढ़े में 2 से 5 ग्राम पिसी हल्दी डाल कर पिलाने से पीलिया में लाभ होता है।

मकोय के अर्क की थोड़ी मात्रा का सेवन करने से लाल चकत्ते खत्म हो जाते हैं। मकोय के हरे फल को पीसकर लगाने से दाद में लाभ मिलता है। मकोय पञ्चाङ्ग को पीस कर लेप करने से घाव की सूजन में फायदा होता है।

मकोय के फलों एवं फूल से काढ़ा तैयार कर इसका सेवन करने से अधिक प्यास लगने की समस्या से राहत मिलती है।

मकोय में फाइटो केमिकल्स होते हैं साथ ही एंटी माइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं जो शरीर के अंदर मौजूद बैक्टीरिया को बाहर  निकालने में मदद करते हैं। मकोय का सेवन करने से वेजिनल सेक्रेशन और यूरिन आउटपुट में इजाफा होता है।

मकोय को अपने आहार में शामिल करें और स्वास्थ्य लाभ पायें। 

Articles