होम

शॉर्ट्स

देखिये

क्विज

फ़ास्ट न्यूज़


आज आएंगे राहुल और प्रियंका ,अमेठी-रायबरेली सहित पूरे प्रदेश की जनता का प्रकट करेंगे आभार
News Date:- 2024-06-11
आज आएंगे राहुल और प्रियंका ,अमेठी-रायबरेली सहित पूरे प्रदेश की जनता का प्रकट करेंगे आभार
Peeyush tripathi

रायबरेली,11 Jun 2024

रायबरेली से लोकसभा चुनाव जीते कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज रायबरेली पहुंच कर जनता के प्रति चुनाव चुनाव जिताने के लिए आभार प्रकट करेंगे। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी रायबरेली आ रही हैं। राहुल और प्रियंका विमान द्वारा दोपहर साढ़े तीन बजे फुर्सतगंज हवाई अड्डे पहुंचेंगे जहां से वह भुएमउ के लिए रवाना हो जाएंगे।  

राहुल और प्रियंका गांधी रायबरेली के भुएमउ में आयोजित एक सभा में अमेठी-रायबरेली के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का आभार प्रकट करेंगे। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी दिनेश सिंह को करीब 3 लाख नब्बे हजार मतों से पराजित किया है। वहीं अमेठी सीट पर भी कांग्रेस प्रत्याशी किशोरीलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री और भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी को हराया है। 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में छह और पूरे देश में 99 सीटें जीती हैं। अमेठी-रायबरेली की जीत में  प्रियंका गांधी का भी बड़ा योगदान माना जा रहा है।  प्रियंका ने लगातार अमेठी-रायबरेली में घूम-घूमकर लोगों से वोट मांगे। कांग्रेस को इस चुनाव में मिली सफलता से  पार्टी में भी एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। 

Articles